जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाकर्मी पर ग्रेनेड से हमला, 6 जवान जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किये गये एक ग्रेनेड हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आतंकवादियों ने भीड़ से बिजबेहरा के अरवानी इलाके में सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड हमला किया। 

प्रवक्ता ने बताया कि 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे