श्रीलंका में ट्रेन की टक्कर से छह हाथियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

श्रीलंका में एक वन्यजीव अभयारण्य के पास एक यात्री ट्रेन के हाथियों के झुंड से टकरा जाने से कम से कम छह हाथियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर दिखाई गई तस्वीरों में टक्कर के बाद ट्रेन का इंजन और कई डिब्बे पटरी से उतरे हुए नजर आए। रेलवे के एक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। सरथचंद्र ने कहा कि वन्यजीव विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिननेरिया राष्ट्रीय उद्यान में हर साल हजारों पर्यटक हाथियों को उनके जंगली निवास में देखने के लिए आते हैं। यह ‘‘हाथी गलियारे’’ का हिस्सा है जो कौदुल्ला और वासगामुवा राष्ट्रीय उद्याानों को जोड़ता है। हाल के वर्षों में श्रीलंका में हाथियों से ट्रेन की टक्कर की घटनाएं बढ़ी हैं क्योंकि जंगली हाथी भोजन और पानी की तलाश में रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास करते हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप