Chhattisgarh: पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं समेत छह की मौत, 21 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2023

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा 21 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अंतर्गत गौड़ा पुलिया के करीब देर रविवार देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के लटुआ गांव निवासी ये लोग परसदा गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Manipur के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अमित शाह, जे पी नड्डा से मुलाकात की

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन