कैमरून में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जनरल सहित छह की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2017

याओंदे। कैमरून में प्राधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय एक हेलीकॉप्टर नाइजीरिया की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मध्य अफ्रीकी देश के एक कमांडर सहित छह लोगों की मौत हो गई। कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के गवर्नर मिदियावा बाकरी ने पुष्टि की कि जनरल जैकब कोदजी रविवार रात निरीक्षण अभियान के दौरान बोगो गांव के पास मारे गए।

 

दुर्घटना में अन्य तीन शीर्ष अधिकारी और चालक दल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई। एक बहुराष्ट्रीय बल विद्रोही गुट बोको हराम विद्रोहियों से लड़ रहा है। इस गुट ने नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में पड़ोसी देशों में अपने घातक उग्रवाद का प्रसार कर लिया है। कोदजी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे शीर्ष सैन्य कैमरून अधिकारियों से एक थे। राष्ट्रपति पॉल बिया ने 17 माह पहले ही उन्हें नियुक्त किया था।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष