अमेरिका में लेक तेहो के निकट विमान हादसे में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

ट्रकी। अमेरिका के लेक तोहे इलाके में एक गोल्फ कोर्स के निकट दो इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। नेवादा काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि बम्बार्डियर सीएल 600 विमान नेवादा के साथ लगती नदर्न कैलिफोर्निया की सीमा के निकट ट्रकी में पोंडेसोरा गोल्फ कोर्स के पास घने वन क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: US के शीर्ष राजनयिक ने कहा- भारत के साथ सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है

इस दौरान जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि चालक विमान को ट्रकी-तोहे हवाईअड्डे पर उतारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान रनवे से कई ब्लॉक आगे चला गया और इसमें आग लग गई। आग को तुरंत बुझा दिया गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बुधवार को कहा कि उसके दो जांचकर्ता दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। उसने बताया कि कि विमान ने इडाहो के काउर डी अलेने से उड़ान भरी थी।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए