Southern California airport पर उतरते समय एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

मुरिएटा। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण एक छोटा विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय विमानन प्राधिकरण के अनुसार, सेसना सी550 (बिजनेस जेट) शनिवार तड़के करीब सवा चार बजे लॉस एंजिलिस से 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित मुरिएटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिवरसाइड काउंटी के दमकल विभाग के मुताबिक, विमान एक खेत में गिरा और उसमें आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार