बिहार में कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले, अब तक 1,326 लोग संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1,326 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के छह नये मामलों में, सहरसा के तीन तथा सुपौल, खगडिया एवं बेगूसराय का एक-एक मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा रविवार रात्रि तक का है जो सोमवार सुबह प्राप्त हुआ है। इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस से अबतक कुल आठ मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली सीतामढ़ी एवं खगडिया जिले में एक-एक मरीज) की मौत हो चुकी है। 

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 164 मामले पटना में आएं हैं। इसके बाद मुंगेर में 126, रोहतास में 91, मधुबनी में 69, नालंदा में 68, बक्सर में 62, बेगूसराय में 56, खगडिया में 36, सिवान में 45, बांका में 40, भागलपुर में 38, कैमूर एवं भोजपुर में36-36,नवादा में 35, गोपालगंज में 32, पूर्णिया में 30, जहानाबाद में 27, पश्चिम चंपारण एवं मुजफ्फरपुर में 25-25, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22-22, शेखपुरा में 21, पूर्वी चंपारण में 19, कटिहार एवं मधेपुरा में 18-18, दरभंगा में 16, समस्तीपुर एवं सुपौल में 15-15, लखीसराय, जमुई एवं किशनगंज में 14-14, अरवल में 12, वैशाली एवं सारण में 11-11, गया एवं सीतामढ़ी में आठ-आठ तथा अररिया एवं शिवहर में चार-चार मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक 48,488 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 499 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल