राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और व्यक्तियों की मौत, संक्रमण के 175 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और व्यक्तियों की सोमवार को मौत हुई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 77 हो गयी। इस बीच 175 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3061 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में चार और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी। इससे जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44 हो गयी। जोधपुर में दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और वहां कुल मृतक संख्या 11 हो गयी। वहीं पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 77 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नये मामले सामने आए जिनमें जयपुर में 29, जोधपुर में 89, चित्तौड़गढ़ में 23, पाली में 15, अजमेर में चार, धौलपुर व कोटा में तीन तीन व राजसमंद में दो नये मामले भी शामिल हैं। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3061 तथा जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1022 हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: Lockdown में ढील मिलते ही देशभर के शराब ठेकों पर उमड़ी भीड़, नियमों की हुई जमकर अवहेलना

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश