झारखंड में मुठभेड़ के दौरान छह नक्सली मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ सोमवार को मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने अभियान शुरू किया जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।

अधिकारियों बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष इकाई है जो जंगल युद्ध संबंधी रणनीति में दक्षता के लिए जानी जाती है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई यहां तक..., CM Yogi के दो नमूने वाले कटाक्ष पर अखिलेश यादव का पलटवार

UGC NET Exam 2025 : जल्द जारी होंगे दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, महिला T20 में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं

Pawan Singh जाएंगे राज्यसभा? नितिन नवीन के लिए ये है BJP का प्लान