अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,710 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

पोर्ट ब्लेयर।  अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,710 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छह नये मामलों में से पांच लोग सकंमित मरीज के संपर्क में आये थे जबकि एक व्यक्ति कहीं यात्रा से लौटा था।

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के सात नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,687 हुई

उन्होंने बताया कि 13 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 4,550 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 99 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,550 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 61 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 1,29,389 नमूनों की जांच की है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: Shubman Gill ने दी महिला क्रिकेटर हरलीन देओल के बल्लेबाजी के टिप्स- Video

Mumbai में गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग में चार लोग घायल

बहन कर सकती है बगावत! BJP का दावा, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को हाशिये पर डाल रहा है राहुल कैंप

चीन का नया चंद्रमा मिशन, देशों के एक साथ काम करने का एक दुर्लभ उदाहरण