By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 09, 2026
शारदीय नवरात्रि का समय बेहद खास होता है। नवरात्र के इन 9 दिनों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर जगह गरबा और डांडिया नाइट्स की धूम देखने को मिलती है। इस दौरान महिलाएं गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए अधिकतर महिलाएं रंग-बिरंग पारंपरिक चनिया चोली पहनें नजर आएंगी।
डांडिया नाइट्स के लिए 6 ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी डिजाइंस
अगर आप भी डांडिया और गरबा नाइट्स में जलवे बिखरना चाहते हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के इन 6 ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में, जिसे आप चनिया चोली के साथ पहनी जाती है।
हैवी ऑक्सीडाइज्ड झुमके
यदि आप डांडिया नाइट में चनिया चोली के साथ हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप इसके जगह बड़े साइज के ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबालियां पहन सकती हैं। वहीं, चनिया चोली लुक को खास बनाने के साथ कम ज्वेलरी में भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
ट्रेडिशनल माथा पट्टी या बोड़ला
अगर आप एकदम गुजराती या राजस्थानी टच पाना चाहते हैं, तो आप ऑक्सीडाइज्ड माथा पट्टी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसको पहनने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
नोज पिन या नथ
गरबा लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह की क्लिप-ऑन ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाऐगा। यदि आपकी नाक छिदी नहीं है, तो आप इस तरह की नोज पिन वियर कर सकते हैं।
हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर सेट
अगर आपका ब्लाउज का गला डीप या सिंपल है, तो आप चनिया चोली के साथ सुंदर हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस पहन सकते हैं। यह आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही चनिया चोली में आप एकदम अलग नजर आएंगे।
ऑक्सीडाइज्ड कड़े
चनिया चोली के लुक को खास बनाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड कड़े पहन सकते हैं। यह पहनने पर चूड़ी के मुताबिक थोड़े हल्के लगते हैं। खासकर चनिया चोली के साथ आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद
गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट लुक बनाने के लिए आप चनिया चोली के साथ ही बाजूबंद पहन सकती है। अगर आप स्लीवलेस या कट-स्लीव्स ब्लाउज पहन रही है, तो इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद जरुर पेयर करें। वैसे यह आपको परफेक्ट पारंपरिक गुजराती लुक देगा।