जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से छह मरीजों की मौत: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

जयपुर में सरकारी एसएमएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रविवार देर रात आग लगने से कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लग गई।

कर्मचारियों ने इस आईसीयू और एक अन्य आईसीयू वार्ड से बाकी मरीजों को निकालकर इमारत से बाहर स्थानांतरित कर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार देर रात तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

प्रमुख खबरें

केरलम में Gyanesh Kumar से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट और इंजीनियर मौत मामले की सतर्कता जांच का समर्थन

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक