By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में 30-वर्षीय एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि विट्ठल नगर की रहने वाली अनीता बालाजी लश्करे ने छह जून को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।