WhatsApp स्टेटस को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, 6 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

नोएडा (उप्र)। नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में दो समुदायों के बीच मतदान के बाद व्हाट्सऐप स्टेटस को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि 10 फरवरी को मतदान के बाद चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र चौधरी नामक युवक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के जीतने का स्टेटस लगाया,जिस पर कॉलोनी के ही पाशा नामक युवक ने अपशब्द लिखे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया तथा मारपीट हुई।

प्रमुख खबरें

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल

MP में Ambedkar Jayanti पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 8 से 14 अप्रैल तक भव्य आयोजन