बिहार के बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी जिले में डूबने से छह लोगों की मौत, एक अन्य लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

बिहार के बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी जिले में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि एक युवती लापता है। अपर पुलिस अधीक्षक (सदर-2) आशीष आनंद ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान कोदरकट गांव की निवासी जानवी कुमारी (12), मौसम कुमारी (22), अलका कुमारी (21) और आशिका कुमारी (18) के रूप में हुई है।

वहीं, सीतामढ़ी जिले में राहत एवं बचाव कार्य में शामिल उप कमांडेंट रणधीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बेलसंड और रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में दो शवों को पानी से निकाल लिया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुजीत राय (21) और गजाला परवीन (14) के रूप में हुई है। उप कमांडेंट ने बताया कि डूबने के कारण लापता हुई एक युवती की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार