पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घर में रखे पटाखों में विस्फोट से छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2025

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में शनिवार को घर के अंदर रखे पटाखों में विस्फोट होने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है।पुलिस ने यह जानकारी दी।

बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सात में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया, शनिवार सुबह घर में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया, जिससे घर की छत गिर गई। परिवार के छह सदस्यों (जिनमें चार महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है) की मौत हो गई। उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। सात अन्य (जिनमें ज्यादातर पुरुष हैं) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं