बारातियों से भरी जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारातियों से भरी एक जीप और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार जीप रविवार रात सवा 12 बजे गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 : महाराष्ट्र में 127 और कर्नाटक में 54 नए मामले

इनमें कल्लू (40), उसका आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, कृष्ण कुमार सिंह (30) , शिव मिलन, रवि तिवारी और त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal