मणिपुर में तीन उग्रवादियों सहित छह लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

मणिपुर के इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित यूपीपीके के दो सक्रिय सदस्यों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में रविवार को काकचिंग के एक बाजार से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद की अवैध बिक्री में संलिप्तता के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइब और खुयाथोंग पोलेम लेइकाई इलाकों से भी रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 100 से अधिक गोला-बारूद बरामद किए गए। सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार