Tamil Nadu के तेनकासी में दो बसों की टक्कर में छह व्यक्तियों की मौत, 50 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

तेनकासी जिले में इदैकल के पास सोमवार को दो निजी बसों की टक्कर में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर दुख जताया और जिला प्रशासन को सभी घायलों का सही से उपचार कराने का निर्देश दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब आमने-सामने से आ रहीं दो निजी बसों की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि एक बस मदुरै से सेनकोट्टई, जबकि दूसरी तेनकासी से कोविलपट्टी/शंकरनकोविल जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कई एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा एक बस चालक के तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हुआ।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने तुरंत जिले के प्रभारी मंत्री के के एस एस आर रामचंद्रन से संपर्क किया और उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘मैंने जिलाधिकारी को सरकारी अस्पताल जाने और घायलों का सही और अच्छी गुणवत्ता का इलाज कराने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता