अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2018

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में आज एक तालिबान आत्मघाती हमलावर ने एक सैन्य अड्डे पर हमला किया जिसमें चार नागरिकों और दो सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेलमंद के लिए प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने बताया कि नाद अली में हुए हमले में तीन नागरिक और दो सैनिक घायल हो गये। हमलावर ने एक मिनी - वैन का इस्तेमाल करके अड्डे पर निशाना साधा। 

दक्षिण में सैन्य कोर कमांडर के प्रवक्ता मेजर अब्दुल कादिर बाहदोरजई ने हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में बदलाव हो सकता है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान विद्रोहियों ने पिछले बुधवार को अपने वार्षिक हमला अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की थी। 

 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई