पाकिस्तान में झड़प में छह आतंकवादी और दो सैनिक मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2018

मीरानशाह (पाकिस्तान)। अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के कबायली जिले दक्षिण वजीरिस्तान में सेना और आतंकवादियों के बीच झड़प में छह आतंकवादियों और दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। सेना के एक बयान में बताया गया है कि यह झड़प स्पिना मेला गांव में हुई।

सुरक्षा बलों को वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया खबर मिली थी। इस झड़प में छह आतंकवादियों और दो सैनिकों की मौत हो गई। झड़प में सर्वाधिक वांछित उग्रवादी नानाकर भी मारा गया। सेना ने बताया कि सैनिकों ने आतंकवादियों के हथियार , गोला - बारूद और संचार उपकरण भी जब्त किए।

इस बीच मीरानशाह में स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने झड़प की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu बना Drugs का अड्डा? Palaniswami का आरोप- Stalin सरकार में Law and Order फेल

Health Tips: ये है जादुई गंधराज नींबू, Body Detox कर चेहरे पर लाएगा Natural Glow

Skin Care: रोज ट्रैवल करने के बावजूद स्किन को कैसे रखें क्लीन और ग्लोइंग, जानें यहां

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Haldi Picture | हल्दी नहीं, ये तो हल्दी-होली है! रश्मिका ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें