6 अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों के 7 भारत दौरे तो 9 भारतीय प्रधानमंत्रियों की 30 यात्राएं

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2020

साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में गरमजोशी देखी गई है। तभी तो हिन्दुस्तान की सत्ता संभाल रहे नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अब तक कुल 7 मुलाकातें की और आठवीं मुलाकात अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के जरिए हुई। आज हम इतिहास के पन्नों में नजर डालेंगे और जानेंगे कि अब तक कुल कितनी मुलाकाते अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने और भारत के प्रधानमंत्रियों ने आपस में की।

आजादी के लगभग सात दशक बाद अब तक 7 अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों ने भारत का दौरा किया है। औसतन इसे हम इस तरह देख सकते हैं कि हर एक दशक में एक राष्ट्रपति  ने दौरा किया। डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा करने वाले सातवें पोटस यानी की प्रेसिडेंट ऑफ द यूएस हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप से पहले भी 6 अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारत का दौरा किया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में नहीं किया महात्मा गांधी का उल्लेख, ट्विटर यूजर्स ने हैरानी जताई

सबसे पहले साल 1959 को डी. आइजनहावर ने भारत यात्रा की थी। इससे पहले किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा नहीं किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया और ताज नगरी में ताजमहल का दीदार किया था।

फिर साल 1969 में रिचर्ड निक्सन भारत आए थे। दरअसल भारत का यह दौरा एशियाई दौरे का हिस्सा था। इस दौरान रिचर्ड निक्सन ने भारत में 22 घंटे गुजारे थे। 

निक्सन के दौरे के 9 साल बाद 1978 में जिम्मी कार्टर भारत आए। इस दौरान कार्टर ने दिल्ली के पास में स्थित एक गांव का दौरा किया था जिसका नाम बाद में कार्टरपुरी पड़ा। निक्सन का यह दौरा मोरारजी देसाई की सरकार में हुआ था।

1978 के बाद साल 2000 में बिल क्लिंटन भारत आए थे। उस वक्त देश की कमान अटल बिहारी वाजपेयी संभाल रहे थे। लगभग 21 साल के इंतजार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए थे। इस यात्रा से पहले कारगिल युद्ध में अमेरिका ने भारत का साथ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: भारत यात्रा के मुख्य चरण के लिए दिल्ली पहुंचे ट्रंप, PM मोदी से करेंगे विस्तृत चर्चा

फिर 2006 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने तो 2010 और 2015 में बराक ओबामा ने भारत दौरा किया था। जॉर्ज डब्ल्यू बुश की यात्रा के बाद कई नए रास्ते खुले थे और भारत अमेरिका परमाणु करार की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया था और अब डोनाल्ड ट्रंप भारत की धरती पर पधारे हैं। 

भारतीय प्रधानमंत्रियों ने कितनी यात्राएं कीं ?

अब तक कुल 9 प्रधानमंत्रियों के 30 दौरे हो चुके हैं। जबकि सबसे ज्यादा कुल 8 बार मनमोहन सिंह ने अमेरिका का दौरा किया। पहली बार प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने साल 1949 में दौरा किया। हालांकि राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन से उनकी वार्ता असफल रही थी। इस तरह जवाहरलाल नेहरू ने कुल 4 बार अमेरिका का दौरा किया। जबकि इंदिरा गांधी 1966 में पहली बार अमेरिका गईं थीं। हालांकि 1968 और 1970 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित किया था।

फिर मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री रहते हुए जून 1978 में सयुक्त राष्ट्र की आमसभा में शामिल होने गए थे। राजीव गांधी और पीवी नरसिंह राव ने 3-3, इंद्र कुमार गुजराल ने एक, अटल बिहारी वाजयेपी ने चार, डॉ. मनमोहन सिंह ने आठ और नरेंद्र मोदी ने तीन दौरे किए हैं।

इसे भी पढ़ें: जल रही है दिल्ली, अधिकारों से वंचित हैं कश्मीरी और सरकार ट्रंप की यात्रा में व्यस्त: इल्तिजा

ये रही यात्राओं की बात लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करके एक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर इस्लामिक आंतकवाद को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएगा। मोटेरा स्टेडियम में मौजूद तमाम लोगों को देखकर ट्रंप गदगद हो गए और चाय वाले का जिक्र करते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया।

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच पनपी दोस्ती की एक मिसाल है। मोदी जी ने ह्यूस्टन में हाउदी मोदी कार्यक्रम के जरिए अपनी अमेरिकी यात्रा शुरू की थी और अब डोनाल्ड ट्रंप ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के जरिए भारत दौरा शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter