"जेवर के छह गांवों को मिलेगी 18 से 22 घंटे बिजली, सेक्टर-28 बिजली घर से होगी आपूर्ति"

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 14, 2026

आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को जेवर विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों नगला कंचन, नगला चांदन, दयानतपुर, रामपुर बांगर, बेगमाबाद और सिवारा के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब इन गांवों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-28 स्थित बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इस नई व्यवस्था से गांवों को प्रतिदिन लगभग 18 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या से भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व में इन गांवों को अलीगढ़ जनपद के उसरह बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जाती थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को अनियमित बिजली आपूर्ति और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब सेक्टर-28 स्थित बिजलीघर से आपूर्ति की नई व्यवस्था होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "वर्ष 2017 से पहले जेवर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली संकट आम जनजीवन की एक बड़ी समस्या हुआ करता था। प्रदेश के लोगों को बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति का सामना करना पड़ता था। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। आज हालात ऐसे हैं कि लोग बिजली जाने का इंतजार करते हैं, लेकिन बिजली है कि जाती ही नहीं!"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 'यह परिवर्तन प्रदेश में बेहतर विद्युत व्यवस्था और विकास की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। जेवर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।"

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की इस नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र को मिली इस सुविधा के लिए आभार जताया।

प्रमुख खबरें

आईएबीएफ की भोपाल ट्रॉफी: 2026 का युवा एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया भव्य रंगारंग उद्घाटन

Nepal के Janakpur Dham से Ayodhya तक 604 किमी का सफर, Indian Railways शुरू करेगा स्पेशल ट्रेन

हल्द्वानी दुष्कर्म मामले में NSUI का ऐलान, दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन पर प्रदर्शन

FIR मामले में Abhishek Banerjee को Kolkata Police का समन, 20 नवंबर को दोबारा पेशी का आदेश