हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में आग से छह महिलायें जिंदा जलीं 20 मजदूर झुलसे

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला  ऊना के टाहलीवाल  इलाके में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी व कुछ कर्मी तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन काफी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है उद्योग के अंदर 20 से ज्यादा कर्मी आग की चपेट में आए। बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं।हादसे में 45 वर्षीय अख्तरी देवी पत्नी अनवर और 18 वर्षीय अनमता पुत्री अनवर निवासी गांव बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई है। दोनों मां-बेटी थीं व एक साथ फैक्टरी में काम करती थीं।

इसे भी पढ़ें: सेल्फी लेते नहर में डूबे छात्र छात्रा , एक का शव बरामद

हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक