Bengaluru में ‘अपहरण’ के बाद छह साल की बच्ची की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में स्थित व्हाइटफील्ड इलाके के पास छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बेटी के पांच जनवरी की दोपहर से लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई और उसने नजदीक ही रह रहे पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की संलिप्तता का संदेह जताया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसे उक्त व्यक्ति पर संदेह है क्योंकि जहां पर बच्ची खेल रही थी वहां पर उसे देखा गया था। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक बेटी के लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची का शव बाद में पट्टंदूर अग्रहारा के पास एक सूखे नाले में मिला।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार यौन उत्पीड़न के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan 2026 । इन Famous Markets की खरीदारी से सजाएं अपना दस्तरखान, जानें क्या है इनमें खास

The Hundred Auction: इन 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारतीय मालिक लगाएंगे बोली?

RRB Group D भर्ती: लाखों युवाओं को बड़ी राहत, 21900+ Vacancy के लिए Last Date बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

US Global Dominance |13 राज्यों वाला अमेरिका कैसे बना 50 स्टेट वाला देश?|Teh Tak Chapter 3