कौशल विकास 21 वीं सदी की बड़ी माँग, मिलकर करेंगे इस क्षेत्र में काम: सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 11, 2021

शिमला  21वीं सदी के कौशलों की कमी को दूर करने के लिए   सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर ने ड्रीम 11 के संस्थापक हर्ष जैन और एक्स बिलियन स्किल्स लैब के संस्थापक सम्यक चक्रबर्ती के साथ युवाओं को ‘भविष्य के रोजगार’ पर संबोधित किया।

 

 

21वीं सदी के कौशल विकास में एक अग्रणी उपक्रम ‘एक्स बिलियन स्किल्स लैब (एक्सबीएलएस)’ ने  हिमाचल प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए 21वीं सदी के कौशलों की पेशकश के लिए एटी स्किल्स हब के साथ भागीदारी की है। एटी स्किल्स हब युवाओं और उद्योगों के बीच की दूरी को कम करने वाला एक प्लेटफॉर्म है। इस पहल को लॉन्च करने के उद्देश्य से राज्य के 1 लाख से ज्यादा युवाओं की भागीदारी के साथ “21वीं सदी के कौशल : आपकी सफलता की कुंजी” पर एक संवाद का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी भाजपा : मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा

अनुराग ठाकुर ने कहा “आज हिमाचल राज्य में युवा आबादी बढ़ रही है और मैं उन्हें 21वीं सदी के कौशल के साथ सक्षम बनाना चाहता हूं ताकि वे बदलते गतिशील और विकसित हो रहे डिजीटल कार्यस्थल के लिए खुद को तैयार कर सकें।इस क्षेत्र में  मैं एटी स्किल्स हब और एक्स बिलियन स्किल्स लैब द्वारा सामूहिक रूप से हिमाचल के युवाओं के लिए 21वीं सदी के कार्यस्थल के लिए तैयार किए जाने वाले कार्यक्रम की सराहना करता हूँ और इसे सफल होते देखने के लिए उत्सुक हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को दुनिया के सबसे बड़े कुशल कार्यबल में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं

इसे भी पढ़ें: सात साल के कार्यकाल में 12 करोड़ लोग बेरोज़गार हुए- कांग्रेस प्रवक्ता बोले मोदी सरकार का कार्यकाल देश के काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा

अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश राज्य में युवाओं को बदलते परिवेश में  सफल होने के लिए,उन्हें  सक्षम  बनाने के लिए एक्सबीएसएल और एटी स्किल्स हब एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनिमेटेड मॉड्यूल, मास्टरक्लास के ज़रिए उनके कौशल विकास के लिए काम करेगा जहां 50 से ज़्यादा सीईओ व प्रोफ़ेशनल्स उनका मार्गदर्शन व रोज़गार प्राप्ति में सहायता करेंगे

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह