स्किल इंडिया के तहत अब तक 92 लाख से अधिक युवाओं को किया गया प्रशिक्षित: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 92 लाख से अधिक लोग प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। नड्डा ने कहा कि ‘स्किल इंडिया मिशन’ न सिर्फ भारत की जनसांख्यिकी को फायदे में बदल रहा है बल्कि कोरोना वायरस संकट से उबरने के बाद के आत्मनिर्भर भारत के लिए भी यह बेहद अहम है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख कार्यक्रम स्किल इंडिया मिशन का पांचवां साल मना रहे हैं। यह मिशन न सिर्फ भारत की जनसांख्यिकी को फायदे में बदल रहा है बल्कि कोरोना वायरस संकट से उबरने के बाद के आत्मनिर्भर भारत के लिए भी यह बेहद अहम है।’’ 

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात