नहाते समय पानी में मिला दे बस यह एक चीज, स्किन से लेकर सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 26, 2024

पूजा- पाठ के दौरान कूपर का प्रयोग काफी किया जाता है। धार्मिक कार्यों में कपूर का टिकिया का इस्तेमाल किया जाता है। घर में सुगंघित कपूर जलाते ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धार्मिक रुप से भी कपूर के कई फायदे होते हैं। कपूर की ये छोटी से टिकिया सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह सुनने मे आपको काफी अजीब लगा रहा है लेकिन यह सच कपूर की टिकिया नहाने वाले पानी में डालकर उससे स्नान करने से स्किन से लेकर सेहत को काफी फायदा होता है।

स्किन इन्फेक्शन होता है दूर

दरअसल, कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। स्किन में छोटे दाने, इचिंग या रैशेज की समस्या दूर होती है। किसी भी प्रकार के स्किन इन्फेक्शन होने पर कपूर के पानी से नहाना राहत दिला सकता है। कैसे कपूर का यूज करें, नहाने से पहले आप कूपर की दो-तीन टिकिया मिला कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप इस पानी से नहाएं। आपको काफी राहत मिलेगी।

दिमाग रिलैक्स होता

कपूर की सुगंघ से दिमाग काफी रिलैक्स फील करता है और आपका मन भी शांत रहता है। अपने दिन भर की थकान को दूर करने के लिए और दिमाग की थकावट दूर करने के लिए आप नहाते समय पानी में कपूर मिला लें। कपूर के पानी से नहाने से शरीर की थकान दूर हो जाती है। इससे आपका शरीर और माइंड काफी रिलैक्स फील करेंगे।

त्वचा में नेचुरल निखार आएगा

कपूर का यूज आप ब्यूटी के तौर पर भी कर सकते हैं। कपूर के पानी से नहाने पर त्वचा में निखार आता है। आयुर्वेद के अनुसार, नहाने के पानी में थोड़ा सा कपूर मिक्स कर देने से स्किन प्रॉब्लम तो दूर होती ही हैं, इसके साथ ही त्वचा में ग्लो भी आने लगता है। इतना ही नहीं, अगर आप नारियल के तेल में कपूर को मिक्स कर के लगाएं तो स्किन ग्लो करेगी। इसके साथ ही हेयर ऑयल में कपूर मिक्स कर के लगाने से भी बालों को फायदा मिलता है।

शरीर का दर्द और सिर दर्द में राहत मिलती है

अगर आपको शरीर का दर्द और सिर दर्द होने की प्रॉब्लम होने पर भी कपूर के पानी से नहाने पर फायदा मिलता है। नहाते समय कपूर की दो-तीन टिकिया मिला दें। दर्द से राहत के लिए आप हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर के पानी से नहाने से सिर दर्द और बदन दर्द में राहत मिलती है, इसके साथ ही इससे बॉडी पूरी तरह से रिलैक्स मिलता है।

प्रमुख खबरें

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए