Gharelu Nuskhe For Tan Skin: स्विमिंग के दौरान टैन हो गई है स्किन तो अपनाएं ये टिप्स, दूर होगी टैनिंग की समस्या

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2024

गर्मी के मौसम में लोग स्विमिंग पुल जाते हैं। क्योंकि गर्मी से परेशान हर व्यक्ति ठंडा फील करने के लिए स्विमिंग पुल जाने का ऑप्शन चुनते हैं। स्विमिंग पुल के पानी में क्लोरीन मिला होता है, जो त्वचा के लिए नुकसानदेह होता है। हालांकि हम सभी स्विमिंग के दौरान जी भरकर मस्ती करते हैं, लेकिन जैसे ही स्विमिंग से बाहर निकलते है तो स्किन टैन नजर आने लगती है। दरअसल, स्किन टैनिंग की समस्या स्विमिंग पुल के पानी में मिले केमिकल की वजह से होता है।

इसे भी पढ़ें: Mango Kulfi: घर पर आसानी से बनाएं मार्केट जैसी मैंगो कुल्फी, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

नॉर्मल स्किन के लिए नुस्खा

अगर आपकी त्वचा नॉर्मल है, तो आप इस पर दही औऱ नींबू की मदद से पेस्ट बनाकर मसाज कर सकते हैं। 

सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें।

अब इसमें 4-5 बूंद नींबू का रस मिलाएं।

इसके बाद यह पेस्ट टैन की हुई स्किन के पास अच्छे से मसाज करें।

इस उपाय को रोजाना करने से स्किन टैनिंग दूर हो सकती है।

ड्राई स्किन के लिए नुस्खा

अगर आपकी स्किन ड्राई है और स्विमिंग के बाद त्वचा टैन हो गई है। तो टैनिंग से निजात पाने के लिए दही और हनी को मिक्सकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेना है।

फिर इसमें आधा चम्मच हनी डालें और इसको अच्छे से मिक्स करें।

अब इस पेस्ट से टैन हुई स्किन के पास अच्छे से मसाज करें।

रोजाना इस उपाय को करने से आपके त्वचा की टैनिंग दूर हो सकती है।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना