IPL में दूसरे सबसे महंगे यह खिलाड़ी नहीं खेलेंगे लीग, RCB ने 15 करोड़ में खरीदा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

आकलैंड। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इस साल पृथकवास और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। जैमीसन पिछले साल आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रूपये में खरीदा था। जैमीसन ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘मैने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले बारह महीने बायो बबल और पृथकवास में काफी समय बिताया। अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।’’

प्रमुख खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया