भारत में 3 अप्रैल को लॉन्च होगी Skoda Superb, जानें इसके बारे में सबकुछ

By अंकित सिंह | Mar 30, 2024

स्कोडा भारत में अपनी एक सेडान को दोबारा लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी स्कोडा सुपर्ब को भारत में 3 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। 1 अप्रैल, 2023 को देश में बीएस 6 चरण II उत्सर्जन मानदंडों के कार्यान्वयन के बाद सेडान की बिक्री बंद कर दी गई थी। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर चौथी पीढ़ी के सुपर्ब की शुरुआत की। हालाँकि, यह भारत में पिछली पीढ़ी के सुपर्ब को पेश करेगा जो बिक्री पर था और चौथी पीढ़ी के सुपर्ब के 2025 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: भारत में इलेक्ट्रिक ID4 SUV लॉन्च करेगी Volkswagen, जानें क्या हो सकती है कार की विशेषता

स्कोडा सुपर्ब को बीएस6 फेज II कंप्लेंट 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा, जो 190hp की अधिकतम पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इंजन 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें ADAS तकनीक जैसे लेन-कीपिंग असिस्ट और 210kph तक की स्पीड के साथ एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल भी मिलेगा। सेडान में 360-डिग्री कैमरे के साथ पार्क असिस्ट भी मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Social Media ट्रायल बड़ी वजह? आखिर Jantar Mantar पर Delhi Police के जवानों की वर्दी से क्यों गायब है नेम टैग?

GST Council: कई राज्यों में कारोबार के लिए एक ही पंजीकरण आवेदन पर होगा विचार

12.5 करोड़ लोगों...SIR विवाद के बीच ट्रंप ने भारत के चुनाव को लेकर ऐसा क्या लिखा, बाद में झट से डिलीट किया ट्वीट

Ukraine के Sumy में भारतीय दवा कारखाने पर रूसी Drone Attack, एक की मौत