By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि स्लीपर कोच बसों का विनिर्माण केवल वाहन कंपनियों और केंद्र से मान्यता प्राप्त कारखानों में ही किया जाएगा।
पिछले छह महीनों में स्लीपर कोचों से जुड़ी आग लगने की छह दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 145 लोगों की जान चली गई। गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है, ताकि उन राज्य परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिन्होंने बस विनिर्माण करने वालों को खुद से सुरक्षा प्रमाण देने की अनुमति दी थी।