Health Tips: पेट के बल सोने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, खर्राटों से मिलती है निजात

By अनन्या मिश्रा | Sep 21, 2023

पेट के बल सोना कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पेट के बल सोने से ऑक्सीजन की सप्लाई दुरुस्त होती है। लेकिन नियमित रूप से पेट के बल सोने के कई नुकसान भी होते हैं। हालांकि सभी के सोने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ सीधे सोते हैं, तो कुछ करवट लेकर सोते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोने की पोजीशन आपकी सेहत पर असर डालती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पेट के बल सोने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

पेट के बल सोने से स्लीप एप्निया की समस्या में राहत मिलती है।

पेट में अक्सर दर्द होने पर यदि पेट के बल सोया जाए तो इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं। 

गर्दन, मांसपेशियों में दर्द होने पर आप पेट के बल सो सकते हैं। 

पेट के बल सोने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: Post Workout Meal: वर्कआउट के बाद जरूर खानी चाहिए यें चीजें, शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण

पेट के बल सोने के नुकसान

पेट के बल सोने से शरीर में बेचैनी होती है।

पेट के बल सोने से रीढ़, गर्दन, कंधे जैसे एरिया में दर्द या खिंचाव संबंधी समस्या हो सकती है।

पेट के बल सोने से एसिडिटी य़ा खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।

इस पोजीशन में सोने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

इस तरह से सोने पर चेहरे पर जल्द झुर्रियां आने लगती हैं। 

छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इस तरह से सोने से बचना चाहिए।

जानिए बेहतर नींद का तरीका

अच्छी और गहरी नींद के लिए प्राकृतिक पोजिशन यानी पीठ के बल सोना चाहिए। हालांकि शरीर को आराम देने के लिए आप कुछ समय के लिए पेट के बल भी सो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप