NEET, JEE परीक्षा के विरोध में SP कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने की नारेबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) कराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन के सामने नारेबाजी की, जिन्हें वहां से हटाने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कार्यकर्ता दोपहर बाद राजभवन के सामने पहुंच कर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों के जीवन के खतरे के बीच नीट और जेईई जैसी परीक्षा करना उचित नही है। राजभवन के सामने पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था जिसने लाठीचार्ज करके इन कार्यकर्ताओं पर काबू पा लिया। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भाजपा की ओर से यह तर्कहीन बात फैलायी जा रही है कि जब लोग दूसरे कामों के लिए घर से निकल रहे हैं तो परीक्षा क्यों नहीं दे सकते। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार