By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026
अमेरिका के केप कॉड के ‘प्रॉविन्सटाउन म्युनिसिपिल’ हवाई अड्डे पर रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में केवल पायलट ही था।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक बयान में कहा कि यह विमान ‘सेसना 172एन’ था और वह इस हादसे की जांच करेगा। हादसे के कारण को लेकर फिलहाल कोई शुरुआती जानकारी नहीं दी गई। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। ‘प्राविन्सटाउन’ बोस्टन से करीब 80 किलोमीटर (50 मील) दक्षिण-पूर्व में केप कॉड के आखिरी सिरे पर स्थित है।