दर्दनाक ! बड़ी बहन के निधन पर रोते-रोते छोटी बहन ने त्याग दिए अपने प्राण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

मथुरा। जिले के चौमुहां गांव में बड़ी बहन के निधन से सदमाग्रस्त छोटी बहन ने उसके शव पर विलाप करते हुए प्राण त्याग दिए। मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव के निवासी राम सिंह की दोनों बेटियों की उम्र में नौ साल का अंतर था। 50 साल पहले बड़ी बहन मोहन देवी की शादी चौमुहां गांव के निवासी केशवदेव से हुई। छोटी बहन शीला की शादी भी उसी परिवार में हो गई।

बताया जाता है कि बुधवार 11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते मोहन देवी का निधन हो गया। शीला को बहन की मौत का गहरा आघात लगा। मोहन देवी के शव से लिपट कर रोती शीला अचानक चुप हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शीला को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी थी। दोनों बहनों की शव यात्रा साथ ही निकली और अंतिम संस्कार किया गया। 

Ola व Uber के अलावा और कौन से कारण हैं जिनसे घट रही Car Sales, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Kerala में CM Pinarayi Vijayan का बड़ा कदम, महिलाओं-ट्रांसविमेन को हर महीने मिलेगी Pension

IPL 2026: CSK के लिए अच्छी खबर, डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी, एमएस धोनी पर भी आया बड़ा अपडेट

लू और Heat Stroke से बचाएगा यह जबरदस्त ड्रिंक, नोट करें Coconut Pineapple Kuluki की रेसिपी

Andhra Pradesh में जल संकट होगा खत्म! CM Chandrababu Naidu का नदियों को जोड़ने का मेगा प्लान