Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे

By मिताली जैन | Aug 27, 2026

हम सभी अपनी किचन में कई तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है चावल का आटा। आमतौर पर इससे पकौड़े, चीला या मिठाई बनाई जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि मेकअप करते समय भी चावल का आटा आपके काम आ सकता है?

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Special: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये Trending और Royal Floral Mehndi Designs

नेचुरल फेस पाउडर की तरह आएगा काम

अगर मेकअप करने के कुछ घंटे बाद माथा, नाक और ठोड़ी पर तेल जैसा चमकने लगता है, तो ऐसे में चावल का आटा नेचुरल फेस पाउडर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक साफ और मुलायम मेकअप ब्रश लें और उसमें बहुत थोड़ी मात्रा में चावल का आटा लें। अतिरिक्त आटा झाड़ने के बाद इसे केवल उन हिस्सों पर हल्के हाथ से लगाएं जहां ज्यादा चिकनाई दिखाई दे रही है। इससे चेहरे की अतिरिक्त चमक कुछ समय के लिए कम दिखाई दे सकती है और चेहरा ज्यादा मैट नजर आ सकता है। 

होंठों को हल्का मैट दिखाने में मददगार

अगर आपको चमकदार लिपस्टिक के बजाय हल्का मैट लुक पसंद है, तो चावल के आटे से जुड़े इस हैक को आजमाएं। इसके लिए लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर एक पतला टिश्यू रखें। अब टिश्यू के ऊपर बहुत हल्का सा चावल का आटा लगाएं। इससे लिपस्टिक की चमक थोड़ी कम हो सकती है और होंठों पर हल्का मैट लुक नजर आ सकता है। हालांकि, एक बात का ख्याल रखें कि अगर आपके होंठ पहले से सूखे या फटे हुए हैं, तो यह तरीका न आजमाएं। इससे होंठ और ज्यादा सूखे दिखाई दे सकते हैं।

आंखों के नीचे करें इस्तेमाल 

आंखों के नीचे भी चावल के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। बहुत ज्यादा पाउडर अंडर आई को रूखा व केकी दिखा सकता है। इसलिए, अगर इस्तेमाल करना ही है तो बहुत थोड़ी मात्रा लें और आंखों के बिल्कुल किनारे पर लगाने से बचें। 

क्रीम वाले ब्लश को बनाएं लॉन्ग लास्टिंग

अगर आपको क्रीम वाला ब्लश पसंद है, तो आपको यह पता होगा कि यह चेहरे को बहुत सुंदर और प्राकृतिक चमक देता है। लेकिन ऑयली स्किन पर यह जल्दी गायब भी हो सकता है। ऐसे में ब्लश लगाने के बाद उसके ऊपर बहुत हल्की मात्रा में चावल का आटा पाउडर लगाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि इतना ही लगाएं कि पाउडर दिखाई न दे। इसका मकसद सिर्फ अतिरिक्त चिकनाई को कम करना है। इसलिए, इसे पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय सिर्फ जरूरत वाली जगह पर लगाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: क्या दोबारा फटेगी झील? वैज्ञानिकों ने Bhote Koshi और Trishuli पर दी बड़ी चेतावनी

India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

रूस में जयशंकर ने की ऐसी ताबड़तोड़ मीटिंग, आनन-फानन में यूक्रेन ने मिलाया फोन

Punjabi Bagh में 60 लाख की चोरी का आरोपी पकड़ा गया, नेपाल भागने की फिराक में था