भारत में महंगे होंगे Smartphones? चीन के इस फैसले का बाजार पर पड़ेगा प्रभाव, यहां जानें वजह

By Kusum | Jun 06, 2024

स्मार्टफोन्स खरीददारों के लिए चीन से बुरी खबर आ रही है। दरअसल, जल्द ही स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने वाली है। उद्योग विशेषज्ञों ने जून से संभावित मूल्य वृद्धि की चेतावनी दी है, जो मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और चीनी युआन के मजबूत होने से प्रेरित है। 

युआन के मजबूती का प्रभाव

चीनी युआन के मजबूत होने से स्थिति के कारण भी स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। युआन जून 2023 में 11.32 रुपये के निचले स्तर से दिसंबर में 12.08 रुपये पर पहुंच गया है, जो 6.7 प्रतिशत की वृद्ध दर्शाता है। इसका सीधा प्रभाव स्मार्टफोन ब्रांड्स पर पड़ता है। जो चीनी कम्पोनेंट पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जिसमें आयात अधिक महंगा हो जाता है। 

कंज्यूमर्स होंगे प्रभावित 

  • बाजार विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि स्मार्टफोन की ऊंची कीतमें उपभोक्ता मांग को कम कर सकती हैं, जो अभी ठीक होने लगी है। इसका मुकाबला करने के लिए, ब्रांड सीधे कीमत बढ़ाने के बजाय बजट फोन में कम मेमोरी और स्टोरेज विकल्प देने का सहारा ले सकते हैं। 
  • इससे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज जैसी सुविधाएं सीमित हो सकती हैं जो पहले 10 हजार रुपये से कम में भी उपलब्ध थीं। 
  • बढ़ती मेमोरी लागत 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन को अपनाने में भी बाधा बन सकती है।  

प्रमुख खबरें

AIADMK पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला, बोले- भ्रष्टाचार के कारण BJP के आगे किया ‘Surrender’

Delhi HC का अभूतपूर्व कदम, Order Reserve होने के बाद भी Arvind Kejriwal को जवाब की इजाजत

क्या Donald Trump को धोखा देंगे Asim Munir? PAK आर्मी चीफ के Iran-IRGC लिंक ने बढ़ाई US की टेंशन

Cuff Bangel Designs: Fashion का नया Trend, ये Cuff Bangles देंगे आपको Stylish Look, हर कोई करेगा तारीफ