'महाकुंभ हादसे में साजिश की बू...', लोकसभा में BJP सांसद का दावा, सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए चर्चा में भाग लिया। रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा तथा उनके ‘राजनीतिक डीएनए’ में है। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की मृत्यु 1950 में हो गई लेकिन उन्हें 1991 में भारत रत्न दिया गया। एक को छोड़कर सभी 550 रियासतों का प्रबंधन सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। सिर्फ एक रियासत कश्मीर को जवाहरलाल नेहरू ने संभाला था और उसे संभालने के लिए पीएम मोदी को आना पड़ा था और आज वहां चुनाव हो रहे हैं। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रसाद ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। जांच से हमें साजिश की बू आ रही है। जब पूरी जांच होगी तो घटना के पीछे जो लोग थे उन्हें शर्म से झुकना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद अब संसद में दिखाई जाएगी 'रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत विशेष लोग आंमत्रित होंगे

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भारत पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की सूची में शामिल था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हुई तथा पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। उन्होंने विपक्षी दलों पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया और कहा, ‘‘सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह