आर्यन की जमानत के बाद लौटी शाहरुख खान की मुस्कान, लीगल टीम ने कहा- सत्यमेव जयते

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2021

मुबंई। क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। जिसके बाद शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वो खुद दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में शाहरुख खान के साथ आर्यन का केस लड़ने वाले वकील सतीश मानशिंदे और उनकी टीम के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। 

सभी आरोपियों को मिली जमानत

आपको बता दें कि 3 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। ऐसे में आर्यन खान को बेल मिलना शाहरुख खान के लिए जन्मदिन के किसी तोहफे से कम नहीं है। जस्टिस एन डब्ल्यू साम्ब्रे ने आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को जमानत दे दी। 

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली जमानत, डेढ़ घंटे तक दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने दी राहत 

गौरतलब है कि एनसीबी ने 3 अक्टूबर को आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने 13 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की और 20 अक्टूबर को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिकाएं खारिज की। जिसके बाद आर्यन के वकीलों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अंतत: 25वें दिन आर्यन को जमानत मिल गई। 

प्रमुख खबरें

L Name Personality: प्यार में सबसे वफादार होते हैं L अक्षर वाले जातक, पार्टनर के लिए साबित होते हैं Best Partner

कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

Allahabad High Court का फैसला: गर्भावस्था सरकारी नौकरी से वंचित करने का आधार नहीं

AIIMS Raebareli परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनेगा रात्रि विश्राम गृह