विश्व कप में स्मिथ और वार्नर को सहनशीलता से काम लेना होगा: ब्रेट ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2019

लंदन। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को कुछ साबित नहीं करना है लेकिन विश्व कप में छींटाकशी और विरोधी दर्शकों का सामना करने के लिये उन्हें सहनशीलता से काम लेना होगा। गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले स्मिथ और वार्नर की दोनों अभ्यास मैचों में भी काफी हूटिंग हुई थी।

इसे भी पढ़ें: गांव की गलियों में क्रिकेट खेलकर विश्व कप तक पहुंचे शादाब खान

ली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और छठी बार खिताब जीत सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुझे पता है कि विश्व कप जीतने के क्या मायने होते हैं और इसके जैसा कोई अहसास नहीं है। आस्ट्रेलिया के पास बेहतरीन टीम है और मुझे लगता है कि वह छठा विश्व कप जीत सकती है।’’

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक