आउट की संभावना कम करने के लिये अजीबोगरीब स्टांस अपनाते हैं स्मिथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

नयी दिल्ली। आस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि वह आउट होने के तरीकों को सीमित करने के लिये आम तौर पर आफ स्टंप की लाइन में या उससे बाहर खड़े होते हैं। विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने अभी तक 73 टेस्ट मैचों में 7227 रन बनाये हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 4162 वनडे रन भी दर्ज है। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक अपरंपरागत है जिसको समझने में अधिकतर नाकाम रहे हैं।

स्मिथ ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर गेंद स्टंप की सीध में नहीं हो तो आपको आउट नहीं होना चाहिए। जब मैंने ऐसा स्टांस लेना शुरू किया तो यह मेरी एक चाल थी। यह आउट होने के तरीकों को सीमित करने के लिये था। ’’ इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि आफ स्टंप का स्टांस लेने से उन्हें बाहर जाने वाली गेंदों को छोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘कई बार मैं विकेटों के आगे पगबाधा आउट हो जाता हूं, लेकिन मुझे यह मंजूर है क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर यह मेरी नजर की सीध से बाहर की तरफ जा रही होती तो फिर मुझे इसे खेलने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं इसे केवल छोड़ सकता था।

प्रमुख खबरें

Fusion CX ला सकती है 800 करोड़ रुपये का IPO, अगले हफ्ते दस्तक की तैयारी

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार