स्टीव स्मिथ के फिर से कप्तान बनाये जाने को लेकर टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने कहीं ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाये तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण वेड ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 के दौरान आस्ट्रेलिया की कमान संभाली। स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी। वेड ने कहा ,‘‘ हमारे पास कई अच्छे अगुआ हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ , मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपार अनुभव रखते हैं। हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैदान पर मैं अकेला नहीं होता। फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं। स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में