स्मृति ने राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करा रहे हैं। स्मृति ने आज एक ट्वीट कर कहा  एलर्ट ईसीआईएसवीईईपी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करा रहे हैं। 

उन्होंने एक ट्वीट को टैग किया जिसमें एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जबरदस्ती कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगा रही है। वीडियो में कथित महिला कह रही है ‘‘हाथ पकड़ कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन, हम देहे जात रहिन कमल पर।’’ इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत चुनाव अधिकारियों को नहीं मिली है। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड