स्मृति ईरानी ने TRS सरकार की निंदा की, कहा- केंद्र की योजना लागू नहीं कर रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2018

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तेलंगाना की टीआरएस सरकार के पीएमजेएवाय- आयुष्मान भारत का हिस्सा ना बनने के फैसले की गुरुवार को निंदा करते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य बीमा की महत्ता को समझ नहीं पाए।  इस स्वास्थ्य सेवा के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए का एक कवर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछती हूं .... क्या हमें ऐसी (पीएमजेएवाय) योजना चाहिए? अगर हां तो केसीआर (मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) से पूछे उन्होंने इस योजना को क्यों नहीं अपनाया।’’ तेलंगाना सरकार ने कहा था कि वह ‘अभी’ ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत’ का हिस्सा नहीं बन रही है। प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर को इसे लान्च किया था।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का