स्मृति ईरानी ने अमेठी के लिए उठाया कदम, ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

अमेठी (उप्र)। केंद्रीय वस्त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में आदित्य बिरला ग्रुप द्धारा स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह तीसरी बार है जब स्मृति ईरानी अमेठी के औचक दौरे पर आयी हैं। शनिवार को वह बिना किसी घोषित कार्यक्रम के अमेठी पहुंची थीं।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल

इसके निर्माण में करीब 75 लाख रुपये की लागत आयी है। ईरानी ने जिलाधिकारी अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष दूबे के साथ चर्चा कर महामारी से निपटने के इंतजामों की जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित