'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 21 साल पूरे, स्मृति ईरानी बोलीं- कई लोगों की जिंदगी बदली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2021

मुंबई। अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 21 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लंबे समय तक चलने वाला यह धारावाहिक न सिर्फ दर्शकों के लिए बल्कि इसमें काम करने वाले सभी लोगों के लिए जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव रहा है। शोभा कपूर और एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस धारावाहिक का प्रसारण तीन जुलाई 2000 को शुरू हुआ था जो करीब आठ साल चला। धारावाहिक की 1800 से अधिक कड़ियों का प्रसारण हुआ। इस धारावाहिक से ईरानी घर-घर तुलसी के नाम से लोकप्रिय हो गयीं जो एक आदर्श बहू थी और जिसने परिवार को बचाने में अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार