Video । दशहरे पर स्मृति ईरानी ने दुर्गा पंडाल में किया Dhunuchi Naach

By एकता | Oct 02, 2025

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने आज दशहरे के पावन अवसर पर दिल्ली के पंडारा रोड स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्सा लिया। इस दौरान, स्मृति ईरानी ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पारंपरिक 'धुनुची नाच' किया।

इसे भी पढ़ें: Chennai में पुलिस ने हिरासत में लिए RSS कार्यकर्ता, BJP नेता ने निंदा की

धुनुची नाच के बारे में

यह दुर्गा पूजा के दौरान किया जाने वाला एक पारंपरिक और भक्तिपूर्ण बंगाली नृत्य है, जो विशेष रूप से संध्या आरती के समय किया जाता है। इसमें नर्तक धुनुची नामक मिट्टी के एक विशेष धूपदान को अपने हाथों या कभी-कभी सिर पर संतुलित करते हुए 'ढाक' की ताल पर थिरकते हैं। धुनुची के अंदर जलती हुई नारियल की जटाएं और लोबान से सुगंधित धुआं उठता है, जिसे वातावरण को शुद्ध करने और देवी दुर्गा को प्रसन्न करने का माध्यम माना जाता है; यह नृत्य शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और पौराणिक मान्यता है कि देवी दुर्गा ने स्वयं महिषासुर से युद्ध करने से पहले अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए यह नृत्य किया था।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब