स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा पर दी तीखी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्‍मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की सच्चाई भली भांति जानती है। रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के छतोह (रायबरेली) विकास खंड के हाजीपुर गांव में पहुंची स्‍मृति ईरानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, केरल में गौमाता की हत्‍या करने का उत्‍सव मनाने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों की सच्‍चाई जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने दावा किया, “जिन लोगों ने स्‍वयं किसानों की जमीन हड़प कर आज तक कब्‍जा जमाया है और जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्‍यम से गौमाता की निर्मम हत्‍या करके पूरे देश में उसका इश्‍तेहार छपवा दिया उनकी असलियत छिपी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है