By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022
नयी दिल्ली,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि व्यापारियों को महिलाओं द्वारा स्थापित स्टार्टअप इकाइयों को व्यापार और वाणिज्य की मुख्यधारा में लाने के लिए कारोबार स्थापित करने में मदद करनी चाहिए। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा सोमवार को महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री ने देशभर के व्यापारिक संघों से उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए एक कार्यनीति विकसित करने का आह्वान किया।